द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश संदीप पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद : थाना मोदीनगर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय कुख्यात लुटेरा संदीप शनिवार की रात में मोदीनगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न थानों में…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
2 min read
दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश संदीप पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद : थाना मोदीनगर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय कुख्यात लुटेरा संदीप शनिवार की रात में मोदीनगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ़ 32 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से सम्बन्धित 01 चैन व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद बरामद हुई है।

एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह राय ने बताया कि मोदीनगर पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार की रात में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बुदाना की ओर की तरफ आने वाले रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सन्दिग्ध व्यक्तियों को आता हुआ देखकर पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर दाहिने पड़े खाली मैदान की तरफ की तरफ भागने लगे । तभी पुलिस ने पीछा करने पर पुलिस से बचकर भागने की जल्दी व हडबडाहट मे मोटरसाइकिल फिसलकर रोड पर गिर गई। उन दोनो व्यक्तियो ने स्वयं को घिरा हुआ देखकर पुलिस में एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी । जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया । तथा दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। घायल बदमाश संदीप निवासी सीमापुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने भागे हुए अपने साथी का नाम श्री राम निवासी मंडोली दिल्ली बताया। घायल को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है ।

घायल बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर 3जुलाई को करीब 3 दिन बजे मोदीनगर स्टील फैक्ट्री का गेटसे ई रिक्शा सवार एक महिला के गले से एक चैन लूट की घटना की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…