द इंडियन व्यू

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, राजघाट में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के अग्रभाग में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका पारंपरिक तरीके से…

Ragwendra P Singh
April 20, 2026
2 min read
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, राजघाट में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के अग्रभाग में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ली 19 से 21 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर हैं।

 

इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-दक्षिण कोरिया विशेष सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाना। राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

 

इससे पहले राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी । इसकी जानकारी देते हुए रंधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि शांति, सद्भाव और बेहतर विश्व के लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और शांति व अहिंसा के मूल्यों का सम्मान किया।

 

उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक साझेदारी वर्ष 2010 में शुरू हुई थी। इसके तहत दोनों देश रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अर्धचालक, बैटरी, साइबर सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दक्षिण कोरिया भारत का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर से अधिक है। इस दौरान उच्च स्तरीय वार्ता होने की संभावना है, जिसमें व्यापार, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति व स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…