दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान संभालेंगे शुभमन गिल
बुधवार को बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्कॉड की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। दो मैचों की सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की…

बुधवार को बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्कॉड की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे।
दो मैचों की सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है। वह इंग्लैंड दौरे पर पांचवें और आखिरी टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वह भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। पंत फिलहाल दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज में भारत ए की कप्तानी कर रहे हैं।
तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी टीम में वापसी हुई है। वह कंधे की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। आकाश भारत ए टीम का भी हिस्सा हैं, जो गुरुवार से बेंगलुरू में शुरू हो रहे दूसरे चार दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ए से खेलेगी।

केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज भी भारत ए टीम का हिस्सा हैं। पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले ध्रूव जुरेल दक्षिण अफ्रीका सीरीज में दूसरे विकेटकीपर हैं।
राहुल, यशस्वी जायसवाल, सुदर्शन और कप्तान शुभमन शीर्ष चार में खेल सकते हैं जबकि पंत के पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है।
रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर हैं। कुलदीप यादव अन्य स्पिन विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था।
शमी को ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था, जिसके बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और अनुभवी गेंदबाज के बीच बयानबाजी हुई थी।
अगरकर ने कहा था कि उन्हें शमी की फिटनेस का कोई अपडेट नहीं है। शमी ने कहा कि वह टखने की सर्जरी से ठीक होने के बाद वह पूरी तरह फिट हैं और सभी फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में 15 लेकर दमखम दिखाया लेकिन वह तीसरे मैच में कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।
भारतीय टीम (दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए) : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराग, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप
भारतीय ए टीम (वनडे के लिए) : तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
