‘द बंगाल फाइल्स’ को मिला अभिनेता विक्टर बनर्जी का साथ, राष्ट्रपति से की ये अपील
मुंबई : फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके ट्रेलर लॉन्च में कोलकाता में काफी हंगामा हुआ। प्रशासन ने इसके ट्रेलर को वहां रिलीज होने नहीं दिया। अब…

मुंबई : फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके ट्रेलर लॉन्च में कोलकाता में काफी हंगामा हुआ। प्रशासन ने इसके ट्रेलर को वहां रिलीज होने नहीं दिया।
अब इस फिल्म को वरिष्ठ बंगाली अभिनेता विक्टर बनर्जी का साथ मिला है। इसके समर्थन में बोलते हुए उन्होंने राष्ट्रपति से खास अपील की है।
‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इस मूवी के साथ खड़े होते हुए बंगाली सुपरस्टार विक्टर बनर्जी ने कहा, “हमें लगता है कि पश्चिम बंगाल में होने वाली इस फिल्म की स्क्रीनिंग को भी जानबूझकर रोका या दबाया जा सकता है। ऐसे कदम न सिर्फ कला की आजादी छीनते हैं बल्कि लोगों को सच जानने और अपनी सोच रखने के अधिकार से भी दूर करते हैं। इसलिए हम भारत की माननीय राष्ट्रपति से अपील करते हैं कि फिल्म की स्क्रीनिंग बिना किसी डर या रुकावट के शांतिपूर्वक हो और कलाकारों व दर्शकों के अधिकार सुरक्षित रहें।”
फिल्म को चारों ओर से मिल रहे प्यार और समर्थन से विवेक रंजन अग्निहोत्री भी खुश हैं। उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की स्क्रीनिंग 5 सितंबर 2025 को होने वाली है। यह फिल्म बंगाल और भारत के इतिहास के एक काले और दर्दनाक अध्याय को सामने लाने की एक साहसी कोशिश है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर जबरदस्ती और गैरकानूनी तरीके से रोक दिया गया।”
द बंगाल फाइल्स को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है। यह विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
