त्रिपुरा के सीएम मानिक साहा की जनसभा नवग्राम में, बोले - तृणमूल को विदाई दें
मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा रविवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे। जिले के नवग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दिलीप साहा के…

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा रविवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे। जिले के नवग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दिलीप साहा के समर्थन में आयोजित “विजय संकल्प सभा” में उन्होंने भाग लिया। नवग्राम के भोलाडांगा फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि नवग्राम दे रहा है पुकार, भाजपा की हो जीत इस बार। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के नवग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दिलीप साहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है, नवग्राम से इसकी शुरुआत होगी और भाजपा की जीत तय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बंगाल से अत्याचारी तृणमूल सरकार को विदाई देकर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का समय आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
