समाचार पोर्टल

त्योहारी सीजन के पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलो वाले रसोई गैस के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के ऐन पहले देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि कीमत में की गई ये बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलोग्राम वजन वाले…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
3 min read
त्योहारी सीजन के पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलो वाले रसोई गैस के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के ऐन पहले देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि कीमत में की गई ये बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर (रसोई गैस) कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद आज से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 62.50 रुपये से लेकर 75 रुपये तक महंगा हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 71.50 रुपये की बढ़ोतरी पटना में की गई है, जबकि दिल्ली में में सबसे कम 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर मंहगाई का बोझ बढ़ जाएगा, जिसके वजह से उनके द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सर्विस भी महंगी हो सकती है। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कीमत में की गई कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,747.50 रुपये की जगह 2,810 रुपये के भाव पर मिलने लगा है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 63.54 रुपये महंगा होकर 2,764.54 रुपये के भाव पर मिल रहा है।कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2,954 रुपये के भाव पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 66.50 रुपये महंगा होकर 2,983 रुपये के स्तर पर आ गया है। बिहार की राजधानी पटना में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 71.50 रुपये महंगा हो गया है। वहां अब ये सिलेंडर 3,029 रुपये की जगह 3,100.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,932.50 रुपये के स्तर पर आ गया है।अहमदाबाद में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर महंगा होकर 2,831.50 रुपये का हो गया है। इसी तरह लेह में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,385.50 रुपये से बढ़ कर 3,450 हो गई है। कन्याकुमारी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ कर 3,046 रुपये हो गई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होकर 3,073.50 रुपये का मिल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…

ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…