तेनकासी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तेनकासी जिले के वासुदेवनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आनंदन अय्यासामी के समर्थन में रोड शो किया। पुलियंगुडी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से चिंतामणि बस स्टैंड तक निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि द्रमु
तेनकासी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तेनकासी जिले के वासुदेवनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आनंदन अय्यासामी के समर्थन में रोड शो किया।…

तेनकासी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तेनकासी जिले के वासुदेवनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आनंदन अय्यासामी के समर्थन में रोड शो किया। पुलियंगुडी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से चिंतामणि बस स्टैंड तक निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने तमिलनाडु के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। अपराध, बच्चों के खिलाफ हिंसा और दलितों पर अत्याचार में वृद्धि हुई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन जिम्मेदार हैं।
राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री और विधायक विभिन्न घोटालों में लिप्त हैं, जिनमें आय से अधिक संपत्ति, अवैध रेत खनन और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि अवैध रेत खनन से हजारों करोड़ रुपये की लूट हुई है और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कल्लाकुरिची में अवैध शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। राज्य में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक मुद्दों पर भी उन्होंने द्रमुक पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी आस्थाओं का अपमान करती रही है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयानों से सनातन धर्म के प्रति उनकी सोच स्पष्ट होती है। साथ ही उन्होंने तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर में भक्तों को पूजा से रोकने के मामले को उठाते हुए कहा कि राजग की सरकार बनने पर श्रद्धालुओं के अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल को द्रमुक और उसके सहयोगियों ने रोक दिया। उन्होंने तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य पर कर्ज 10.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि विकास कार्यों का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा।
केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र ने तमिलनाडु को 11 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन यह राशि जनता तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि राजग सरकार बनने पर जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
अंत में उन्होंने कहा कि ‘डीएमके’ का मतलब दुरुपयोग, अनियमितता और अपराध है, जबकि ‘एनडीए’ न्याय, विकास और शांति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय राजग के पक्ष में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
