द इंडियन व्यू

तृतीय मीडिया ओलंपिक 7 व 8 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में

लखनऊ। मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में किया जा रहा है। मीडिया ओलंपिक संघ और द…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
1 min read
तृतीय मीडिया ओलंपिक 7 व 8 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में

लखनऊ। मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में किया जा रहा है।

मीडिया ओलंपिक संघ और द इंडियन व्यू के तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय इस आयोजन में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, फुटबाल शूट आउट और रस्साकसी की स्पर्धाएं होंगी।

आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में किसी भी आयु के मीडिया कर्मी और उनके परिवार के सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। इसके विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व मीडिया ओलंपिक के दो संस्करण हो चुके है जिन्होंने सफलता के नए मानदंड स्थापित किए थे।

@rpsinghmedia

इस वर्ष भी हम तृतीय संस्करण का आयोजन इसलिए कर रहे है ताकि मीडिया कर्मियों के परिवारों की प्रतिभाओं को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जा सके। इन खेलों का उद्घाटन 7 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 11 बजे होगा जबकि समापन 8 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर शाम 4 बजे होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।