द इंडियन व्यू

तृतीय नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप एक फरवरी को

लखनऊ। तृतीय नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन एक फरवरी 2026 को मॉडर्न एकेडमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में किया जाएगा। कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया…

Ragwendra P Singh
January 31, 2026
1 min read
तृतीय नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप एक फरवरी को

लखनऊ। तृतीय नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन एक फरवरी 2026 को मॉडर्न एकेडमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में किया जाएगा। कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर, कैडेट और सीनियर श्रेणी में स्पर्धाएं होंगी।

कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव शोभित पाण्डेय के अनुसार चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, आसाम, छत्तीसगढ़, बिहार की टीमों से 250 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

ये खिलाड़ी 40 वर्गो की स्पर्धाओं में दांव पर लगे 40 स्वर्ण, 40 रजत व 80 कांस्य पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। चैंपियनशिप के मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो जाएगी।

साभार : गूगल (प्रतीकात्मक फोटो)

चैंपियनशिप के शाम पांच बजे होने वाले समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। वहीं चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर आज कोबुडो मार्शल आर्ट के रेफरियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागियों को स्पर्धाओं के नए नियमों की जानकारी दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।