तुर्की में शांति वार्ता के लिए ट्रंप तैयार, पुतिन और जेलेंस्की से मुलाकात को लेकर व्हाइट हाउस का बयान
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के उस प्रस्ताव के लिए तैयार हैं, जिसमें उन्होंने ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर…

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के उस प्रस्ताव के लिए तैयार हैं, जिसमें उन्होंने ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीन-तरफा शांति वार्ता आयोजित करने की पेशकश की है। यह जानकारी सोमवार को व्हाइट हाउस की ओर से दी गई।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने सोमवार को कहा कि उनका देश रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए इस उच्चस्तरीय वार्ता की मेजबानी करने को तैयार है। उन्होंने कहा, “तुर्की इस प्रकार की बैठक के लिए आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।”
इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लिविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यदि ऐसी स्थिति आती है, तो वे इसके लिए तैयार हैं। लेकिन वे चाहते हैं कि दोनों नेता और दोनों पक्ष एक साथ बातचीत की मेज पर आएं।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में कूटनीतिक समाधान की संभावनाएं सीमित होती दिख रही हैं। एर्दोआन इससे पहले भी रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता की कोशिशें करते रहे हैं।
हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर पुतिन या जेलेंस्की की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
