द इंडियन व्यू

बड़ी जीत के साथ प्रज्ञानानंदा बने विश्व के चौथे नंबर के शतरंज खिलाड़ी

उजचेस कप मास्टर्स 2025 में जीत के बाद ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा शुक्रवार को लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बने। इस जीत से प्रज्ञानानंदा की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंची, जिससे वह तीन स्थान…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
2 min read
बड़ी जीत के साथ प्रज्ञानानंदा बने विश्व के चौथे नंबर के शतरंज खिलाड़ी

उजचेस कप मास्टर्स 2025 में जीत के बाद ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा शुक्रवार को लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बने।

इस जीत से प्रज्ञानानंदा की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंची, जिससे वह तीन स्थान की उछाल से दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए। इस तरह उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की।

@ChessbaseIndia

इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पछाड़ दिया जो गुरुवार तक भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे लेकिन अब दुनिया के छठे नंबर पर आ गए। मैग्नस कार्लसन (2839.2) शीर्ष पर हैं। प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दिन स्थानीय दावेदार नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक पीछे और जावोखिर सिंदारोव से आधा अंक पीछे से शुरुआत की।

अंतिम दौर में अब्दुसत्तोरोव पर एक अहम जीत ने उन्हें राउंड-रॉबिन चरण के अंत में 5.5 अंक के साथ दोनों खिलाड़ियों के बराबर लाने में मदद की। एरिगैसी ने अरविंद चितंबरम के साथ ड्रा करके इसे चार खिलाड़ियों का टाई बनाने का मौका गंवा दिया। टाईब्रेक के पहले दौर में तीनों खिलाड़ियों ने डबल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज में दो अंक हासिल किए।

https://twitter.com/ChessbaseIndia/status/1938547075937136828

अब्दुसत्तोरोव और सिंदारोव ने अपनी दोनों बाजी ड्रा की जबकि प्रज्ञानानंदा ने दोनों को सफेद मोहरों से हराया लेकिन काले मोहरों से हार गए। दूसरे टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा ने अब्दुसत्तोरोव के साथ सफेद मोहरों से ड्रा किया और सिंदारोव को काले मोहरों से हराया।

सिंदारोव की अब्दुसत्तोरोव पर जीत ने भारतीय खिलाड़ी के लिए खिताब पक्का कर दिया। यह प्रज्ञानानंदा का इस साल का तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट और रोमानिया में ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक में जीते थे। इस महीने की शुरुआत में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल में भी वह उपविजेता रहे थे।

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रज्ञानानंदा को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘उज्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने के लिए आर प्रज्ञानांनदा को बधाई। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इस साल यह उनकी तीसरी बड़ी क्लासिकल जीत।

https://twitter.com/vishy64theking/status/1938623950558543879

इस साल उनकी सभी जीतों में से इस जीत की संभावना सबसे कम लग रही थी। उन्होंने अर्जुन एरिगैसी को हराया और आज अहम मैच में अब्दुसत्तोरोव को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वह शतरंज की दुनिया में नए चौथे नंबर के और भारत में सर्वोच्च रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं।’’

https://twitter.com/vishy64theking/status/1938624065146876159
https://twitter.com/rpraggnachess/status/1938611506943537578
https://twitter.com/rpraggnachess/status/1938831894038372762

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।