तीनों फॉर्मेट में पहली हार झेलने वाले शुभमन गिल बने दुनिया के 9वें कप्तान
शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले वनडे में हार मिली। गिल साथ ही टेस्ट वनडे और टी20 तीनों में अपना पहला-पहला मैच हारने वाले दुनिया के 9वें कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल को बतौर कप्तान वनडे में अपने…
शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले वनडे में हार मिली। गिल साथ ही टेस्ट वनडे और टी20 तीनों में अपना पहला-पहला मैच हारने वाले दुनिया के 9वें कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल को बतौर कप्तान वनडे में अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारे।
गिल इससे पहले कप्तान के रूप में टेस्ट और टी20 में भी अपना पहला-पहला मैच हार चुके हैं। गिल इस तरह सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले दूसरे भारतीय और कुल 9वें कप्तान बने हैं। गिल से पहले इस लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम है, उनके कैप्टेंसी करियर का आगाज भी गिल जैसा ही रहा था।
कप्तान के रूप में टेस्ट, वनडे और टी20 में अपना पहला मैच हारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के भी दो खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इस लिस्ट में ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम भी है।

श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान भी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने ज्यादा मैचों में श्रीलंकाई टीम की कमान नहीं संभाली, मगर टेस्ट, वनडे और टी20 में बतौर कप्तान अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उनके कैप्टेंसी करियर की शुरुआत निराशाजनक रही थी। उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
फिलहाल वह सिर्फ वनडे टीम के कप्तान हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के साथ इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के शॉन पोलक, जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा का भी नाम इस लिस्ट में हैं। यह तीनों खिलाड़ी भी बतौर कप्तान किसी फॉर्मेट में अपना पहला मैच नहीं जीते थे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
