तामुलपुर में मैराथन दौड़ का सफल समापन
तामुलपुर (असम) : भारत-भूटान सीमा पर स्थित दरंगा में तामुलपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन "रन फॉर हैप्पीनेस" का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का…

तामुलपुर (असम) : भारत-भूटान सीमा पर स्थित दरंगा में तामुलपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन "रन फॉर हैप्पीनेस" का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त पंकज चक्रवर्ती ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, "मुझे आशा है कि यह पहल राज्य भर में नशाखोरी, बाल विवाह और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक सकारात्मक संदेश देगा।"
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिगंत कुमार चौधुरी ने कहा कि "ऐसे आयोजन समाज में फैली बुराइयों जैसे नशा और बाल विवाह को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
स्थानीय विधायक जोलेन दैमारी ने “रन फॉर हैप्पीनेस” के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और आम जनता को धन्यवाद् देते हुए विशेष रूप से उपायुक्त पंकज चक्रवर्ती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा आयोजित सर्वेक्षण में देश के 500 विकास खंडों में तामुलपुर विकास खंड ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जो गर्व की बात है।
आज के कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 10 विजेताओं—5 पुरुष और 5 महिलाएं—को पुरस्कार प्रदान किए गए।
महिला विजेताओं में सोंगमीर टेरोंपी (कार्बी आंगलोंग), सेनलीबोन टेरोंपी (कार्बी आंगलोंग), प्रिया बासुमतारी (उदलगुरी), फूलमनी हसदा (तमुलपुर) तथा अनीता हसदा (तमुलपुर) शामिल हैं।
वहीं पुरुष विजेताओं मेंटिकेश्वर कुर्मी (गोलाघाट),हितेश बोड़ो (बाक्सा), सूर्या दास (मोरीगांव), बंजार टेरों (पश्चिम कार्बी आंगलोंग) तथा संदीप सिंह (जम्मू) शामिल हैं।
कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपये रही।
आज के आयोजन में विधायक जोलेन दैमारी, पूर्व विधायक इमैनुएल मुशाहारी, मनोनीत एमसीएलए हेमंत कुमार राभा, जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
