द इंडियन व्यू

तमिलनाडु में कल मतदान, पूरे राज्य में 1.47 लाख पुलिस बल की तैनाती

चेन्नई : तमिलनाडु में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। लोकतंत्र के इस बड़े त्योहार में 5.73 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव में राजनीतिक दलों और निर्दलीयों सहित कुल 4,618…

Ragwendra P Singh
April 22, 2026
2 min read
तमिलनाडु में कल मतदान, पूरे राज्य में 1.47 लाख पुलिस बल की तैनाती

चेन्नई : तमिलनाडु में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। लोकतंत्र के इस बड़े त्योहार में 5.73 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव में राजनीतिक दलों और निर्दलीयों सहित कुल 4,618 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रचार अभियान मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त चुका है। पूरे तमिलनाडु में लगभग 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3,022 स्थानों पर स्थित 5,938 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

 

इन केंद्रों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हथियारबंद अर्धसैनिक बलों और तमिलनाडु विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

मतदान के दिन राज्य भर में पुलिस, अर्धसैनिक बल, अग्निशमन विभाग, जेल विभाग, वन विभाग, होमगार्ड और सेवानिवृत्त सैनिकों सहित लगभग 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगभग 295 कंपनियों से करीब 23,000 अर्धसैनिक जवान तमिलनाडु पहुंचे हैं। इसमें 26,203 इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, विशेष सब-इंस्पेक्टर और 94,598 हेड कांस्टेबल व पुलिसकर्मी शामिल हैं।

 

विशेष बल की तैनाती

 

इसी तरह, विशेष कमांडो/अतिरिक्त बल के 12,150 जवान भी सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं। राजधानी चेन्नई जिले में अवडी और तांबरम शहर पुलिस को छोड़कर 38 जिलों और 7 महानगरीय पुलिस क्षेत्रों में 1.17 लाख पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के अलावा लगभग 20,000 सेवानिवृत्त सैनिक, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त वन रक्षक भी चुनाव ड्यूटी के लिए लगाए गए हैं।

 

गश्त में अर्धसैनिक बल

 

मतदान के दिन 514 वाहनों में विशेष बल के जवान पूरे राज्य में गश्त करेंगे। यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई समस्या होती है, तो ये तुरंत वहां पहुंचकर कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसके अलावा, डीएसपी, एडीएसपी, एसपी, डीआईजी, आईजी और पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में 1,100 वाहनों में त्वरित प्रतिक्रिया दल भी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…