द इंडियन व्यू

डोनाल्ड ट्रंप को शी जिनपिंग नेे दिया चीन आने का आमंत्रण, व्यापार वार्ता पर हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा

वाशिंगटन/बीजिंग : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन दौरे का औपचारिक निमंत्रण दिया है। ट्रंप ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते…

Ragwendra P Singh
June 5, 2025
2 min read
डोनाल्ड ट्रंप को शी जिनपिंग नेे दिया चीन आने का आमंत्रण, व्यापार वार्ता पर हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा

वाशिंगटन/बीजिंग : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन दौरे का औपचारिक निमंत्रण दिया है। ट्रंप ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए इसे दोनों देशों के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि उनकी और शी जिनपिंग के बीच हाल ही में लगभग डेढ़ घंटे लंबी फोन वार्ता हुई, जो "बेहद अच्छी और रचनात्मक" रही। बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु दोनों देशों के बीच हुआ नया व्यापार समझौता रहा।

उन्होंने लिखा, “यह बातचीत दोनों देशों के लिए बहुत सकारात्मक निष्कर्ष लेकर आई। दुर्लभ खनिज उत्पादों से जुड़ी जटिलताओं को लेकर अब कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए। दोनों देशों की टीमें शीघ्र ही एक निर्धारित स्थान पर बैठक करेंगी।”

ट्रंप ने बताया कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति शी ने उन्हें और प्रथम महिला को चीन आने का "सौहार्दपूर्ण निमंत्रण" दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि दो महान राष्ट्रों के राष्ट्रपतियों के रूप में, यह मुलाकात हम दोनों के लिए गर्व और उत्साह की बात है।

इस दौरान ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध या ईरान से जुड़े किसी विषय पर चर्चा नहीं हुई।

यह फोन वार्ता ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेताओं की यह सौहार्दपूर्ण पहल द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भर सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।