डूरंड कप 2025 : मेघालय में फुटबॉल का रोमांच, सीएम संगमा ने किया ट्रॉफी का अनावरण
मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने बुधवार को यहां राज्य सम्मेलन केंद्र में एक समारोह में 134वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया जिसके साथ ही राज्य में इस फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी के ‘रोड शो’ की…

मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने बुधवार को यहां राज्य सम्मेलन केंद्र में एक समारोह में 134वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया जिसके साथ ही राज्य में इस फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी के ‘रोड शो’ की आधिकारिक शुरुआत हुई।

साथ ही दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक के लिए मंच तैयार हो गया है। ट्रॉफी ‘रोड शो’ शिलांग, नोंगस्टोइन और तुरा में आयोजित किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ऐतिहासिक ट्रॉफियों को करीब से देखने का दुर्लभ अवसर मिलेगा।
इस वर्ष मेघालय की तीन टीमें डूरंड कप में भाग लेंगी जिनमें शिलांग लाजोंग एफसी, रिन्तिह स्पोर्ट्स क्लब और मेघालय पुलिस फुटबॉल टीम भी हैं। इन टीमों की भागीदारी स्थानीय फुटबॉल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को दर्शाती है।
इस समारोह में खेल मंत्री शकलियार वारजरी, कई वरिष्ठ सैन्य और राज्य अधिकारी भी शामिल हुए। संगमा ने कहा, ‘‘मैं भारतीय सशस्त्र बलों को शिलांग को एक बार फिर मेजबान स्थलों में से एक के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद देता हूं।
क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल सहित आठ मैच जेएन खेल परिसर में खेले जाएंगे। पिछले साल हमारा यह आयोजन यादगार रहा था और इस साल और भी बेहतर होने की उम्मीद है, विशेषकर अधिक स्थानीय टीमों के भाग लेने से।’’
शिलांग में कुल 8 मैच खेले जाएंगे, जिनमें पहला मुकाबला 26 जुलाई को होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोमांचक शिलांग डर्बी देखने को मिलेगी, जिसमें शिलांग लाजोंग एफसी और रंगदाजिएड यूनाइटेड एफसी आमने-सामने होंगे।
गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और मलेशिया की सर्विसेस टीम भी इस ग्रुप का हिस्सा होंगी, जिससे टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय आयाम मिलेगा।
पिछले वर्ष शिलांग लाजोंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप एफ में एफसी गोवा को पीछे छोड़कर टॉप किया था और ईस्ट बंगाल एससी को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जहाँ वे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से हार गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
