द इंडियन व्यू

डीएफबी कप में रोमांचक जीत, अंतिम-16 में डॉर्टमुंड की एंट्री

बोरुसिया डॉर्टमुंड ने डीएफबी कप के अंतिम-16 में जगह बनाई, उन्होंने आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट को हराया। मंगलवार को खेले गए मैच में दोनों टीमों ने 1-1 से ड्रॉ खेला, पेनाल्टी शूटआउट में डॉर्टमुंड ने जीत दर्ज की। फ्रैंकफर्ट ने…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
2 min read
डीएफबी कप में रोमांचक जीत, अंतिम-16 में डॉर्टमुंड की एंट्री

बोरुसिया डॉर्टमुंड ने डीएफबी कप के अंतिम-16 में जगह बनाई, उन्होंने आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट को हराया। मंगलवार को खेले गए मैच में दोनों टीमों ने 1-1 से ड्रॉ खेला, पेनाल्टी शूटआउट में डॉर्टमुंड ने जीत दर्ज की। फ्रैंकफर्ट ने मैच के केवल 7वें मिनट में बढ़त हासिल की थी। डॉर्टमुंड के पूर्व विंगर अंसगर नॉफ ने मारियो गोत्जे की थ्रो बॉल पर गोल दागा।

फ्रैंकफर्ट की जबरदस्त शुरुआत ने मेहमान टीम को परेशानी में डाल दिया था। इस टीम ने बार-बार गेंद पर कब्जा जमाया, लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती दिखी। कुछ मौके जरूर बने, गोल नहीं हो सका। ग्रेगर कोबेल ने हाफटाइम से पहले दो बार फारेस चाइबी और रित्सु दोआन को गोल करने से रोका।

हाफ टाइम के बाद डॉर्टमुंड ने आक्रामकता दिखाई। इस टीम ने दूसरे हाफ के तीन मिनट बाद (48वें मिनट) ही बराबरी कर ली। जूलियन रायर्सन के दाईं ओर से निचले क्रॉस पर जूलियन ब्रांट ने बराबरी का गोल दागा। मुकाबले का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट में तय हुआ। डॉर्टमुंड के ब्रांट, बायर, सबित्जर और रायर्सन ने अपने-अपने शॉट्स को गोल में बदला।

@BVB

डोअन का प्रयास क्रॉसबार के ऊपर चला गया और कोबेल ने चाइबी का शॉट रोकते हुए टीम को 4-2 की शूटआउट जीत दिलाई। इस नतीजे के साथ डॉर्टमुंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

उसने अपनी अपराजित लय कायम रखी है। पूरे समय अनुशासित रक्षात्मक प्रदर्शन करने वाला फ्रैंकफर्ट अब अगले हफ्ते बुंडेसलीगा में हीडेनहाइम की मेजबानी करेगा, डॉर्टमुंड शुक्रवार को ऑग्सबर्ग का दौरा करेगा।

रोमांचक जीत के बाद बोरुसिया डॉर्टमुंड के मैनेजर कोवाक ने कहा, "मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से निकालना पड़ा, क्योंकि दोनों टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फ्रैंकफर्ट ने हमारे लिए इस मुकाबले को बहुत मुश्किल बना दिया था। आखिरकार थोड़ी किस्मत हमारे साथ रही। हम जीत गए, और यही मायने रखता है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।