द इंडियन व्यू

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली कुशा मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने ओडिशा तट के नि‍कट डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली कुशा मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
2 min read
डीआरडीओ ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली कुशा मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने ओडिशा तट के नि‍कट डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली कुशा मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह पहला परीक्षण एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य के विरुद्ध किया गया था जो उच्च गति और उच्च ऊंचाई वाले हवाई खतरे का अनुकरण कर रहा था और जिसे मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोक दिया।

मंत्रालय ने कहा कि कुशा मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, मानवरहित हवाई वाहनों और बड़े दुश्मन विमानों सहित विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों को एक विस्तृत दूरी और ऊंचाई के दायरे में निष्क्रिय करने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ और सभी संबंधित पक्षों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंह ने कहा कि यह सफलता भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने की क्षमता दुनिया के केवल कुछ ही देशों के पास है। उन्होंने कहा कि कुशा मिसाइल प्रणाली भारत की आयात पर निर्भरता को कम करेगी और देश की वायु रक्षा क्षमता को उल्लेखनीय रूप से मजबूत बनाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज

अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…

'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी

सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर

अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड

लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी…