द इंडियन व्यू

डी-मार्ट का मुनाफा दूसरी तिमाही में 3.8 फीसदी बढ़कर 685 करोड़ रुपये

नई दिल्‍ली : खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने शनिवार को चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर को समाप्‍त जुलाई-सितंबर तिमाही…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
डी-मार्ट का मुनाफा दूसरी तिमाही में 3.8 फीसदी बढ़कर 685 करोड़ रुपये

नई दिल्‍ली : खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने शनिवार को चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर को समाप्‍त जुलाई-सितंबर तिमाही में डी-मार्ट का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.85 फीसदी बढ़कर 684.85 करोड़ रुपये रहा।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 30 सितंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 3.85 फीसदी बढ़कर 684.85 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 659.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

रिटेल चेन डी-मार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी का सितंबर तिमाही में परिचालन राजस्व 15.45 फीसदी बढ़कर 16,676.30 करोड़ रुपये हो गया है, जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि में 14,444.50 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित अंशुल असावा ने कहा, ‘’दो साल और उससे पुराने डीमार्ट स्टोर में वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान 6.8 फीसदी की वृद्धि हुई।” कंपनी ने कहा कि उसने कीमतें कम करके जीएसटी सुधारों का लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाया है। दूसरी तिमाही के दौरान डी-मार्ट ने आठ नए स्टोर खोले, जिससे 30 सितंबर, 2025 तक उसके स्टोरों की कुल संख्या 432 हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…