डब्ल्यूपीएल : आरसीबी ने पूर्व इंग्लिश गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच बनाया
नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की मेगा नीलामी से पहले रविवार को इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच नियुक्त किया है। श्रुबसोल नवनियुक्त मुख्य…

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की मेगा नीलामी से पहले रविवार को इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच नियुक्त किया है। श्रुबसोल नवनियुक्त मुख्य कोच मालोलन रंगराजन के साथ काम करेंगी, जिन्होंने ल्यूक विलियम्स की जगह ली है।अपने खेल के दिनों में विश्व क्रिकेट की शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक श्रुबसोल 2017 महिला विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थीं। वह फाइनल में भारत के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं। अन्या श्रुबसोल ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उनके नाम 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।द हंड्रेड महिला प्रतियोगिता में खिलाड़ी-कोच की भूमिका निभाने के बाद श्रुबसोल कोचिंग अनुभव के साथ आरसीबी में शामिल हुई हैं।श्रुबसोल की नियुक्ति पर मुख्य कोच रंगराजन ने कहा, "अन्या अपने साथ अनुभव और नेतृत्व का खजाना लेकर आई हैं। वह हमारी गेंदबाजी इकाई की देखरेख करेंगी और हमारे थिंक टैंक की एक अभिन्न सदस्य के रूप में काम करेंगी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह टीम के साथ सहजता से घुल-मिल जाएंगी और मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगी।"आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को किया है रिटेनमहिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को होना है। इससे पहले सभी टीमों ने बीते दिनों रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। आरसीबी ने भी अपने चार प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की घोषणा की थी। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कप्तान स्मृति मंधाना (3.5 करोड़ रुपये), विकेटकीपर ऋचा घोष (2.75 करोड़ रुपये), ऑलराउंडर एलिस पेरी (2 करोड़ रुपये) और स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल (60 लाख रुपये) शामिल हैं। इन सभी 4 खिलाड़ियों पर आरसीबी ने कुल 8.85 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। अब ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
