डब्ल्यूटीए जापान ओपन : लेयला फर्नांडीज का दमदार प्रदर्शन, पांचवां करियर खिताब
रविवार को लेयला फर्नांडीज ने डब्ल्यूटीए जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में 18 वर्षीय क्वालीफायर टेरेजा वैलेंटोवा को 6-0, 5-7, 6-3 से हराकर अपने करियर का पांचवां खिताब हासिल किया। अपने करियर के आठवें फाइनल में खेलते…

रविवार को लेयला फर्नांडीज ने डब्ल्यूटीए जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में 18 वर्षीय क्वालीफायर टेरेजा वैलेंटोवा को 6-0, 5-7, 6-3 से हराकर अपने करियर का पांचवां खिताब हासिल किया।
अपने करियर के आठवें फाइनल में खेलते हुए फर्नांडीज ने पहला सेट 29 मिनट में जीता। वैलेंटोवा ने दूसरे सेट के 12वें गेम में फर्नांडीज की सर्विस तोड़कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

निर्णायक सेट में 27वीं रैंकिंग की खिलाड़ी फर्नांडीज ने चौथे गेम में अहम ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और चेक गणराज्य की खिलाड़ी की चुनौती से पार पाकर जुलाई में डब्ल्यूटीए 500 डीसी ओपन जीतने के बाद सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
