द इंडियन व्यू

ट्रैक्टर मिस्त्री की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, दुकान से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम1

जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईपार-सिकरारा मार्ग पर गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरिगांव निवासी सरोज पाठक (40 वर्ष) पुत्र…

Ragwendra P Singh
July 11, 2025
2 min read
ट्रैक्टर मिस्त्री की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, दुकान से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम1

जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईपार-सिकरारा मार्ग पर गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरिगांव निवासी सरोज पाठक (40 वर्ष) पुत्र दयाशंकर पाठक के रूप में हुई है।सरोज पाठक बरईपार में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करता था और एक वर्कशॉप चलाता था। गुरुवार रात को रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर निकला था। जैसे ही वह सेवक पाइप उद्योग के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही तेजीबाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई। घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।घटना के बाद क्षेत्र में आतंक और आक्रोश का माहौल है।शुक्रवार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सकलडीहा गांव में सरोज पाठक नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सरोज पाठक सिकरारा के हरीगांव का रहने वाला है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें घनश्याम पाठक,आदित्य पाठक व नागेंद्र पाठक है। जो कि गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा तत्काल इन तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक 2 वर्ष पूर्व अभियुक्त के एक भाई हीरालाल की हत्या में जेल जा चुका है। इस मामले में थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि सभी मामलों में गहनता से अध्ययन करके उसी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…