ट्रंप-मस्क टकराव खुलकर आया सामने, ट्रंप बोले – “मैं एलन से बेहद निराश हूं”
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच गहराता विवाद अब सार्वजनिक मंचों पर सामने आ गया है। कभी घनिष्ठ माने जाने वाले ये दोनों दिग्गज अब एक-दूसरे की नीतियों और बयानों पर तीखी…

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच गहराता विवाद अब सार्वजनिक मंचों पर सामने आ गया है। कभी घनिष्ठ माने जाने वाले ये दोनों दिग्गज अब एक-दूसरे की नीतियों और बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्रंप द्वारा प्रस्तावित टैक्स और खर्च से जुड़ा "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" इस तकरार का मुख्य कारण बन गया है, जिसे मस्क ने खुले तौर पर “निरस्त” करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं माफी चाहता हूं, लेकिन अब सहन नहीं कर सकता… यह खर्च भरा, भ्रष्ट और घिनौना विधेयक शर्मनाक है। जिन्होंने भी इसके पक्ष में वोट किया, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।"
इस बयान के जवाब में ट्रंप ने मस्क पर तीखा हमला करते हुए कहा, “मैं एलन से बेहद निराश हूं। एलन इस बिल के अंदरूनी पहलुओं को उन लोगों से बेहतर जानता था जो यहां बैठे हैं। उसे बिल की हर बात पता थी लेकिन अचानक जब उसे पता चला कि हमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अनिवार्यता में कटौती करनी पड़ेगी जो अरबों डॉलर का नुकसान है, तब उसे परेशानी हुई।”
ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि मस्क को तब तक कोई आपत्ति नहीं थी जब तक वह डिपार्टमेंट ऑफ ग्रीन एजेंडा (डीओजीई) से नहीं निकले थे। उन्होंने कहा कि मस्क ने पहले मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें कही थीं। उसने अब तक मेरे खिलाफ कुछ बुरा नहीं कहा है, लेकिन शायद अगली बारी मेरी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
