द इंडियन व्यू

टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, हैरी ब्रूक बने नए नंबर-1 बल्लेबाज

नई दिल्ली : आईसीसी की ताज़ा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अपने ही साथी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, हैरी ब्रूक बने नए नंबर-1 बल्लेबाज

नई दिल्ली : आईसीसी की ताज़ा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अपने ही साथी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है। भारत के कप्तान शुभमन गिल को भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त हुई है, और वह अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ब्रूक ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 158 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद रूट अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। एजबेस्टन में ही शुभमन गिल ने 269 और 161 रनों की दो पारियां खेलीं, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। उनकी इस शानदार फॉर्म ने उन्हें रैंकिंग में छठा स्थान दिलाया है। अब वह ब्रूक से केवल 79 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ ने भी जोरदार छलांग लगाई है। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 184 और 88 रन* की पारियों की बदौलत वह 26वें स्थान से सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रन बनाकर बल्लेबाज़ों की सूची में 22वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह ऑलराउंडरों की सूची में 12 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में भारत के रवींद्र जडेजा शीर्ष पर कायम हैं।

गेंदबाज़ों की बात करें तो भारत के जसप्रीत बुमराह, एजबेस्टन टेस्ट में न खेलने के बावजूद, नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज़ बने हुए हैं। मोहम्मद सिराज ने भी 6 स्थान की छलांग लगाकर अब 22वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

वनडे रैंकिंग में भी हुआ बदला

वनडे बल्लेबाज़ों की सूची में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कुसल मेंडिस अब 10वें स्थान पर काबिज़ हैं। वनिंदु हसरंगा ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में 9 विकेट झटकते हुए गेंदबाज़ों की सूची में आठवां स्थान हासिल कर लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।