द इंडियन व्यू

टीम इंडिया का जलवा, बीसीसीआई ने की 51 करोड़ के इनाम की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। इस ऐतिहासिक…

Ragwendra P Singh
November 3, 2025
2 min read
टीम इंडिया का जलवा, बीसीसीआई ने की 51 करोड़ के इनाम की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। उन्होंने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा पल बताया।

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की। उन्होंने बोला कि आज का दिन महिला क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गया है, और अब महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। धूमल ने बोला, "यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है।

Credits : Social Media

पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।"

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारतीय सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।

दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर ढेर हो गई।

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे और देश का तिरंगा गर्व से लहरा रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।