टी20 विश्व कप: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी
कोलंबो : आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप ए के इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…

कोलंबो : आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप ए के इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। इस महामुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की जगह सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान टीम : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
