द इंडियन व्यू

टी20 विश्व कप: तीक्ष्णा–हसरंगा की फिरकी और मेंडिस जोड़ी की दमदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया

कोलंब : स्पिन जोड़ी महीश थीक्षाणा और वानिंदु हसरंगा की शानदार गेंदबाज़ी तथा कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस की उपयोगी पारियों की बदौलत श्रीलंका ने पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में आयरलैंड को 20 रन से मात…

Ragwendra P Singh
February 9, 2026
2 min read
टी20 विश्व कप: तीक्ष्णा–हसरंगा की फिरकी और मेंडिस जोड़ी की दमदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया

कोलंब : स्पिन जोड़ी महीश थीक्षाणा और वानिंदु हसरंगा की शानदार गेंदबाज़ी तथा कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस की उपयोगी पारियों की बदौलत श्रीलंका ने पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में आयरलैंड को 20 रन से मात दी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 163/6 का स्कोर बनाया और जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।

 

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्य ओवरों में रन गति थम गई और टीम 87/4 पर दबाव में दिखी। इसके बाद कुसल मेंडिस (नाबाद 56, 43 गेंद) और कामिंदु मेंडिस (44, 19 गेंद) ने तेज़ 67 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज़ी से श्रीलंका ने अंतिम पांच ओवर में 60 से ज्यादा रन जोड़े और प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

 

164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 105/2 तक मजबूत स्थिति बना ली थी। हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर साझेदारी जमाकर मैच में बने हुए थे, लेकिन लगातार ओवरों में दोनों के आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद मध्यक्रम दबाव झेल नहीं सका।

 

तीक्ष्णा ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि हसरंगा ने हैमस्ट्रिंग में तकलीफ के बावजूद 3/25 का प्रभावी स्पेल डाला। अंत में श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए आयरलैंड की पारी समेट दी।

 

यह जीत भले ही एकतरफा नहीं रही, लेकिन श्रीलंका के लिए दो अहम अंक लेकर आई, जिससे ग्रुप-बी में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।