द इंडियन व्यू

टी20 में भिड़ेंगे भारत–साउथ अफ्रीका, 9 दिसंबर से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन शनिवार को हो गया। भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज हो चुकी है, जिसमें से एक सीरीज साउथ…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
1 min read
टी20 में भिड़ेंगे भारत–साउथ अफ्रीका, 9 दिसंबर से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन शनिवार को हो गया। भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है।

दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज हो चुकी है, जिसमें से एक सीरीज साउथ अफ्रीका ने और एक सीरीज इंडिया ने जीती है। ऐसे में ये टूर अभी तक बराबरी पर है।

ऐसे में टी20 सीरीज मजेदार होगी। भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज टीम इंडिया की साल 2025 की आखिरी सीरीज होगी।

साभार : गूगल

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया आगे है। दोनों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं।

इनमें से 18 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। हैरानी की बात ये है कि साउथ अफ्रीका की टीम भारत में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है।

भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी-20 : 9 दिसंबर
दूसरा टी-20 : 11 दिसंबर
तीसरा टी-20 : 14 दिसंबर
चौथा टी-20 : 17 दिसंबर
पांचवां टी-20 : 19 दिसंबर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।