टी-20 विश्व कप मैच के बाद अमेरिकी राजदूत ने आईसीसी और जय शाह को कहा धन्यवाद
नई दिल्ली : मुंबई में भारत और अमेरिका के बीच टी-20 विश्व कप मैच में शामिल होने के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और उसके चेयरमैन जय शाह को "क्रिकेट की एक अविश्वसनीय शाम"…

नई दिल्ली : मुंबई में भारत और अमेरिका के बीच टी-20 विश्व कप मैच में शामिल होने के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और उसके चेयरमैन जय शाह को "क्रिकेट की एक अविश्वसनीय शाम" के लिए धन्यवाद दिया।
रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि टी-20 विश्व कप में क्रिकेट की अविश्वसनीय शाम के लिए आईसीसी और जय शाह को धन्यवाद। मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, जिसमें आगामी ओलंपिक्स भी शामिल है।
मैच के दौरान सर्जियो गोर ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की और अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से विकास पर चर्चा की। अमेरिकी राजदूत ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि टी-20 विश्व कप में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और अद्भुत प्रशंसकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से विकास पर चर्चा की
इसके अलावा अमेरिकी राजदूत ने अमेरिका की क्रिकेट टीम और जय शाह के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि हमारी अमेरिकी क्रिकेट टीम पर गर्व है। मुंबई में आज रात एक बेहद रोमांचक मैच हुआ।"
मैच की बात करें, तो शनिवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम और अमेरिका टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की नाबाद पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में अमेरिका की टीम-20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई और 29 रनों से मैच हार गई।---------------
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
