द इंडियन व्यू

जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, सितसिपास को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश

सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को विंबलडन में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सेंटर कोर्ट पर…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
2 min read
जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, सितसिपास को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश

सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को विंबलडन में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में 39 वर्षीय सर्बियाई दिग्गज ने शुरू से अंत तक मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। लगभग दो घंटे तक चले इस मुकाबले में जोकोविच ने अनुभव और सटीक खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे सेट के आठवें गेम में सितसिपास के पास ब्रेक प्वाइंट बचाने का शानदार मौका था, लेकिन उन्होंने लगातार दो आसान स्मैश बाहर मार दिए। जोकोविच ने इस गलती का पूरा फायदा उठाते हुए सर्विस ब्रेक किया और इसके बाद सितसिपास की वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो गई। इस जीत के साथ जोकोविच ने सितसिपास के खिलाफ लगातार 12वीं जीत दर्ज की।

© X

अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला 25वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच से होगा। जोकोविच आठवां विंबलडन खिताब और रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने की दौड़ में बने हुए हैं।

जीत के बाद जोकोविच ने कहा, जब आप इस तरह का टेनिस खेलते हैं तो कोर्ट पर बेहद खुशी और संतुष्टि महसूस होती है। विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेलना हमेशा मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इन पलों को कभी हल्के में नहीं लेता।

उन्होंने आगे कहा,उम्र सिर्फ एक संख्या है। 30 वर्ष से अधिक की उम्र में भी इस कोर्ट पर उतरना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सितसिपास के लिए यह हार एक और बड़ा झटका साबित हुई।

विश्व रैंकिंग में 87वें स्थान पर खिसक चुके ग्रीक खिलाड़ी हाल ही में अपने कोच और पिता अपोस्टोलोस सितसिपास से अलग हुए हैं और लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस जीत के साथ जोकोविच विंबलडन में 104वीं जीत दर्ज कर चुके हैं और अब वह रोजर फेडरर के पुरुष वर्ग में सर्वाधिक 105 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।