जॉर्जिया प्लिमर चोटिल, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज़ के लिए बेला जेम्स को न्यूजीलैंड टीम में मौका
वेलिंगटन : जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ जॉर्जिया प्लिमर कंधे की चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गई हैं। उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के…

वेलिंगटन : जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ जॉर्जिया प्लिमर कंधे की चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गई हैं। उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान अभ्यास सत्र में लगी थी। यही कारण रहा कि वह दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में भी नहीं खेल सकीं। न्यूजीलैंड ने वह टी20 सीरीज़ 3-0 से अपने नाम की थी।
प्लिमर की जगह पहले तीसरे टी20 से पहले बल्लेबाज़ी कवर के तौर पर टीम में शामिल की गई बेला जेम्स अब वनडे सीरीज़ के लिए उनके आधिकारिक विकल्प के रूप में टीम के साथ बनी रहेंगी। बेला ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था और उस सीरीज़ में दो मैच खेले थे। वह पिछले साल वनडे विश्व कप टीम का भी हिस्सा थीं, हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था।
मुख्य कोच बेन सॉयर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “जॉर्जिया हमारे लिए शीर्ष क्रम में एक अहम खिलाड़ी हैं और टीम में जो ऊर्जा वह लेकर आती हैं, वह बेहद मूल्यवान है। उनका इस सीरीज़ से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बेला एक शानदार क्रिकेटर हैं और अब तक लगभग 100 लिस्ट-ए मैच खेल चुकी हैं। उनका अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद रहेगा और वह सहजता से टीम संयोजन में फिट हो जाएंगी।”
इस बीच, ऑफ स्पिनर नेंसी पटेल और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इज़ी शार्प को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। दोनों ने अब तक वनडे पदार्पण नहीं किया है। नेंसी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके थे, जबकि इज़ी शार्प ने नाबाद 18 और नाबाद 22 रन की पारियां खेली थीं।
यह तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 5 मार्च से शुरू होगी और 2025-2029 महिला चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इस चक्र में अब तक श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अपनी-अपनी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।
न्यूजीलैंड महिला टीम (वनडे) स्क्वाड:
अमेलिया केर (कप्तान), इसाबेला गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, एम्मा मैक्लियोड, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, मौली पेनफोल्ड, इज़ी शार्प (विकेटकीपर)।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
