द इंडियन व्यू

महिला विश्व कप : जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में पहली हार थी, जिसके साथ उनका सफर समाप्त…

Ragwendra P Singh
October 30, 2025
2 min read
महिला विश्व कप : जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में पहली हार थी, जिसके साथ उनका सफर समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49.5 ओवर में 338 रन बनाकर ढेर हो गई।

जवाब में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह अभी तक विश्व कप के इतिहास में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। भारत की जीत की नायिका रहीं जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

जेमिमा ने संयम और आत्मविश्वास से भरी पारी खेलते हुए भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। मैच की शुरुआत में भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खो दिए थे — शेफाली वर्मा (10) और स्मृति मंधाना (24) सस्ते में आउट हो गईं। इसके बाद हरमनप्रीत कौर (89 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभालते हुए मैच को भारत की ओर मोड़ दिया।

Getty Images

दीप्ति शर्मा (24 रन) और ऋचा घोष (26 रन) ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसान बना दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

शुरुआत कमजोर रही, लेकिन फोएबे लिचफील्ड (119 रन), एलिस पैरी (77 रन) और एश्ली गार्डनर (63 रन) की शानदार पारियों से टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने इस मैच में कई कैच छोड़े और फील्डिंग में कुछ गलतियाँ कीं, लेकिन बल्लेबाजों ने उसकी भरपाई कर दी।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1983945148846199085

इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर पहले ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1983948264065134998

भारतीय महिला टीम की यह जीत न केवल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का गौरव लेकर आई है, बल्कि यह उस जज़्बे और आत्मविश्वास की मिसाल है जिसने भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।