जीशान के अर्धशतक से केएसीसी की सात विकेट से जीत
लखनऊ। धारदार गेंदबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच जीशान अजहर (62) के अर्धशतक से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी। चतुर्थ अधीर दुबे…
लखनऊ। धारदार गेंदबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच जीशान अजहर (62) के अर्धशतक से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी।
चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
एनईआर स्टेडियम पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। टीम से निचले क्रम में नरिंदर ने 29 गेंदों पर सर्वाधिक 44 रन बनाए जबकि दुष्यंत ने 29 रन का योगदान किया। केएसीसी से एसपी यादव को 3 और संदीप व वरुण को 2-2 विकेट की सफलता मिली।
जवाब में केएसीसी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीशान अजहर ने 29 गेंदों पर 11 चौके व एक छक्के से 62 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं योगेंद्र सेठ ने नाबाद 22, कैद जौहर ने 17 व रिजवान अली ने 13 रन का योगदान किया। स्मैश क्रिकेट क्लब से मनोज कुमार पाण्डेय को दो विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
