जीएसटी 2.0 को दुकानदार और नेताओं ने बताया स्वागत योग्य कदम, कहा- जनता को मिलेगा फायदा
औरैया : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी दरों में कटौती का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेश के औरैया में स्थानीय लोगों, राजनेताओं और दुकानदारों ने केंद्र…

औरैया : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी दरों में कटौती का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेश के औरैया में स्थानीय लोगों, राजनेताओं और दुकानदारों ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।
पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जीएसटी 2.0 की तारीफ की। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता को तोहफा देने के लिए जीएसटी की कुछ दरें कम कर दी हैं। इससे जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मुझे लगता है कि रोटी, कपड़ा और मकान के बाद आम आदमी को और क्या चाहिए? इस निर्णय से टैक्स कम कर जनता को राहत दी गई है। प्रधानमंत्री ने दीपावली से पहले गरीबों और आम जनों को राहत देने का वादा किया था और यह उसी दिशा में एक कदम है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी ने जीएसटी काउंसिल के निर्णय की तारीफ की और इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल भी किया। उन्होंने कहा, अगर यह निर्णय वास्तव में लोगों को राहत देने के लिए लिया गया है, तो यह सराहनीय है। लेकिन, अगर यह केवल एक राजनीतिक स्टंट है, तो यह दुखद होगा। मुझे लगता है कि इस फैसले का फायदा देश को मिलना चाहिए, क्योंकि बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याएं भी दिखाई दे रही हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि सस्ती चीजें देश के लोगों को मुहैया कराएं, ताकि आम आदमी की जिंदगी आसान और सरल हो पाए।
उन्होंने आगे कहा, जीएसटी जब से लागू हुई है, तब से सरकार खुद भ्रमित है। सरकार खुद तय नहीं कर पा रही है कि जीएसटी को किस तरह से लागू करना है। बार-बार बदलाव यह साबित कर रहे हैं कि सरकार खुद से ही संतुष्ट नहीं है। हालांकि, जीएसटी में जिन चीजों से कर को हटाया है, वह एक अच्छा कदम है। मेरा मानना है कि इसमें पवित्रता होनी चाहिए, क्योंकि सरकार की कथनी और करनी में अक्सर अंतर देखने को मिला है।
स्थानीय दुकानदारों ने जीएसटी दरों में कटौती और रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स कम होने के निर्णय को जनता के हित में बताया। एक दुकानदार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, यह निर्णय हम जैसे छोटे व्यापारियों और आम जनता के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे न केवल सामान सस्ता होगा, बल्कि उपभोग भी बढ़ेगा। हम इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।
दुकानदारों का मानना है कि आने वाले समय में इस निर्णय का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
