जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; संजू सैमसन बाहर
बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने सोमवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी। श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान…

बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने सोमवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी। श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। तीनों मुकाबले हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को होंगे।
सबसे बड़ी चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने को लेकर है। हालिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी। संजू सैमसन का हालिया टी-20 रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है।
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 श्रृंखला में वह केवल 5 रन ही बना सके, जबकि भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भी वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें 5 जुलाई को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे की टीम में भी शामिल नहीं किया है।

टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिला है। उनके अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में जगह दी गई है। इस बीच चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी बदलाव किया है। चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
