जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए केशव महाराज, मुल्डर होंगे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान
नई दिल्ली : अफ्रीका अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ग्रोइन इंजरी के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर…

नई दिल्ली : अफ्रीका अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ग्रोइन इंजरी के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर वियान मुल्डर अब महाराज की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी करेंगे।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा, महाराज को यह चोट पहले टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान लगी थी। वह आगे की जांच के लिए स्वदेश लौटेंगे, ताकि उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाया जा सके। बयान में यह भी कहा गया कि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी, जिन्हें बुधवार को टीम से जुड़ना था, अब रिलीज कर दिया गया है ताकि पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों को एक और मौका मिल सके।
दूसरा और अंतिम टेस्ट शनिवार, 6 जुलाई से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट 328 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
