द इंडियन व्यू

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर टी20 विश्व कप से बाहर, ओमान मैच में लगी चोट के कारण

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर इस सप्ताह के आगाज में एक ग्रुप मैच के दौरान लगी चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। टेलर नौ फरवरी को ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल होने के कारण मैदान…

Ragwendra P Singh
February 13, 2026
1 min read
जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर टी20 विश्व कप से बाहर, ओमान मैच में लगी चोट के कारण

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर इस सप्ताह के आगाज में एक ग्रुप मैच के दौरान लगी चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। टेलर नौ फरवरी को ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल होने के कारण मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए थे।

जिम्बाब्वे ने यह मैच आठ विकेट से जीता था। उनकी चोट की सही प्रकृति अब तक स्पष्ट नहीं है। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मैच से पहले टॉस के दौरान कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, ‘‘ब्रेंडन टेलर को चोट लग गई है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।

साभार : गूगल

जिम्बाब्वे जब ओमान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो टेलर को विकेटों के बीच दौड़ लगाने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने जब 31 रन बनाए थे तब उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।

तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा भी एहतियात के तौर पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले।  रजा ने कहा, ‘‘रिचर्ड नगारवा को एहतियाती तौर पर विश्राम दिया गया है। वह आज भी नहीं खेलेंगे।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।