जयशंकर ने न्यूयॉर्क में समान विचारधारा वाले दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की
न्यूयॉर्क (अमेरिका) : संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्चस्तरीय 80वें सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर ने आज यहां समान विचारधारा वाले वैश्विक दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की।…

न्यूयॉर्क (अमेरिका) : संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्चस्तरीय 80वें सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर ने
आज यहां समान विचारधारा वाले वैश्विक दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की। उन्होंने बैठक का ब्यौरा और फोटो एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिख कि उन्हें सभी का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। जयशंकर ने कहा कि बढ़ती चिंताओं और जोखिमों की बहुलता को देखते हुए यह स्वाभाविक है कि वैश्विक दक्षिण समाधान के लिए बहुपक्षवाद की ओर रुख करे।
उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि वैश्विक मामलों में वैश्विक दक्षिण के दृष्टिकोण के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव रखे गए। 1-एकजुटता बढ़ाने और सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच परामर्श को मजबूत करने के लिए मौजूदा मंचों का उपयोग करें। 2-अपनी विशिष्ट शक्तियों, अनुभवों और उपलब्धियों को सामने लाएं जो हमारे द्वारा विकसित की गई हों और जिनसे वैश्विक दक्षिण के अन्य देशों को लाभ हो सकता है। टीके, डिजिटल क्षमताएं, शिक्षा क्षमताएं, कृषि-पद्धतियां और लघु एवं मध्यम उद्यम संस्कृति इसके अच्छे उदाहरण हैं। 3- जलवायु कार्रवाई और जलवायु न्याय जैसे क्षेत्रों में, ऐसी पहल करें जो वैश्विक उत्तर को उचित ठहराने के बजाय वैश्विक दक्षिण के हित में हों। 4-भविष्य में आने वाली तकनीकों, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, की संभावनाओं पर चर्चा करें और संयुक्त राष्ट्र और समग्र रूप से बहुपक्षवाद में सुधार करें।
जयशंकर ने इस दौरान नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील, जमैका की विदेशमंत्री, सेंट लूसिया के विदेश मंत्री अल्वा बैप्टिस्ट, मॉरीशस के विदेशमंत्री रितेश रामफूल, सूरीनाम के विदेशमंत्री मेल्विन बौवा, डेनमार्क के विदेशमंत्री और श्रीलंका के विदेशमंत्री से भी मुलाकात की। जयशंकर की कल अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात हुई थी। विदेशमंत्री जयशंकर 27 सितंबर को यूएनजीए मंच से वक्तव्य देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
