द इंडियन व्यू

जबलपुर में आपस में टकराई दो बाइक, तीन की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जारी है। यह हादसा चरगवां रोड घंसौर में हुआ। यहां चरगवां की ओर से जा रही…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
जबलपुर में आपस में टकराई दो बाइक, तीन की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जारी है।

यह हादसा चरगवां रोड घंसौर में हुआ। यहां चरगवां की ओर से जा रही पल्सर बाइक की दूसरी तरफ से आ रही अन्य बाइक से टक्कर हेा गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तिलवारा थाने के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बताया गया है कि सुबह के समय कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम थी और दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इस दौरान उनके बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के ल‍िए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों के आसपास के क्षेत्र के निवासी होने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य में इन दिनों ठंड और कोहरे का असर ज्यादा है, सुबह व रात के समय तो विजिबिलिटी काफी कम होती है और इसी के चलते कई इलाकों में हादसे हो रहे है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को लगातार हिदायत दी जा रही है कि वे वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित रखें और अपना ध्यान रखें। बढ़ती ठंड और कोहरे को ध्यान में रखकर ही सड़क किनारे रातें गुजारने वालों व बेघर लोगों के लिए भी तमाम जिलों में खास इंतजाम किए गए हैं।

आश्रय गृहों में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैंं, ताकि ठंड से लोगों को नुकसान न हो। आश्रय स्थलों के अलावा जबलपुर में तो पुरानी बसों को ही आश्रय स्थल में बदला गया है। इन बसों को बस स्टैंड पर रखा गया है, ताकि फुटपाथ पर रहने वाले और आने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकें। आश्रय स्थल में बदली गई पुरानी बसों का लोग लाभ ले रहे हैं। इस बार अलाव की जगह रूम हीटर का प्रशासन उपयोग कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…