छांगते बने हीरो, मुंबई सिटी की लगातार दूसरी जीत, केरल की घर में हार
कोच्चि : लालियानजुआला छांगते के दूसरे हाफ की शुरुआत में किए गए गोल की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 12 में केरल ब्लास्टर्स एफसी को 1-0 से पराजित किया। इस…

कोच्चि : लालियानजुआला छांगते के दूसरे हाफ की शुरुआत में किए गए गोल की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 12 में केरल ब्लास्टर्स एफसी को 1-0 से पराजित किया।
इस जीत के साथ ‘आइलैंडर्स’ दो मैचों में छह अंकों के साथ अस्थायी रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि केरल ब्लास्टर्स अब भी इस सत्र में अपना खाता खोलने में असफल रही है। निर्णायक गोल 47वें मिनट में आया। इससे पहले पहले हाफ में जॉर्ज पेरेयरा डियाज़ पेनल्टी से चूक गए थे और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर ब्रेक में गई थीं।
केरल ब्लास्टर्स एफसी – 0 मुंबई सिटी एफसी – 1 (लालियानजुआला छांगते 47’)
छांगते को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। केरल ब्लास्टर्स के कोच डेविड काताला ने शुरुआती एकादश में चार बदलाव किए। सचिन सुरेश की जगह अर्श अनवर शेख को गोल में उतारा गया,
जबकि संदीप सिंह, मार्लोन रूज़ त्रुजिलो और नाओचा सिंह को शामिल किया गया। मुंबई सिटी के कोच पेट्र क्रात्की ने एक बदलाव करते हुए चोटिल जॉर्ज ऑर्टिज़ की जगह विक्रम प्रताप सिंह को मौका दिया।

मुकाबले की शुरुआत खुली और तेज रही, जिसमें दोनों गोलकीपरों को शुरुआती मिनटों में एक्शन में आना पड़ा। विक्टर बर्टोम्यू ने फुर्बा लाचेनपा को निकट पोस्ट पर कठिन बचाव करने को मजबूर किया। बाद में उन्होंने एक और हेडरबार के ऊपर मार दिया। दूसरी ओर छांगते ने भी केरल के गोलकीपर की परीक्षा ली।
लगभग आधे घंटे के खेल के बाद डियाज़ को डैनिश फारूक ने गिराया, जिससे मुंबई को पेनल्टी मिली। हालांकि डियाज़ का शॉट अर्श अनवर शेख ने दाईं ओर डाइव लगाकर रोक दिया। तीन साल से अधिक समय बाद अपना पहला आईएसएल मैच खेल रहे शेख ने शानदार बचाव किया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में केरल ने विबिन मोहनन और केविन योके को उतारा, जबकि मुंबई ने पीले कार्ड पर चल रहे साहिल पंवार की जगह विजय छेत्री को लाया। ब्रेक के दो मिनट बाद ही मेहमान टीम ने बढ़त बना ली। ब्रैंडन फर्नांडिस की ओवर हेड किक बॉक्स के बाहर बी. लाल्नुनतलुआंगा तक पहुंची।
उनके शॉट पर ओउमार बा का डिफ्लेक्शन हुआ और गेंद छांगते के पास आ गिरी, जिन्होंने संयमित फिनिश के साथ गोलकर सीजन का अपना पहला गोल दर्ज किया। इसके बाद मुंबई सिटी ने खेल की रफ्तार धीमी की और घरेलू टीम को आगे बढ़ने के लिए मजबूर किया।

केरल ने बदलाव किए, लेकिन अंतिम तीसरे हिस्से में तालमेल की कमी के कारण वे स्पष्ट मौके नहीं बना सके। अंतिम मिनटों में केरल बराबरी के करीब पहुंची। सब्स्टीट्यूट मोहम्मद अजसल और विक्टर बर्टोम्यू के हेडर मामूली अंतर से बाहर गए। हालांकि, मुंबई सिटी ने अपनी बढ़त बनाए रखी और सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
