छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 15 वाहन बरामद
नोएडा : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर 6 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए हुए 15 वाहन इनके पास से बरामद किए हैं। इन बदमाशों ने चोरी की…

नोएडा : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर 6 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए हुए 15 वाहन इनके पास से बरामद किए हैं। इन बदमाशों ने चोरी की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है।
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक सूचना के आधार पर विपिन, सुंदरम, समीर अंसारी, राजू, पवन और अभिषेक नामक 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश रेकी कर वाहन चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये बदमाश वाहन चोरी करने के बाद वाहन किसको बेचते थे।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
