छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत-एसीएम ,सोढ़ी बंडी-एसीएम तथा महिला नक्सली नुप्पो बजनी-एसीएम शामिल हैं ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की डीआर की टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
