समाचार पोर्टल

चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी घरेलू पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
2 min read
चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी घरेलू पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को इसकी पुष्टि की।चैपमैन को पिछले महीने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के दौरान बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी। उनके भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है। वहीं, फॉल्क्स को हाल ही में कैंटरबरी में अभ्यास सत्र के दौरान दाएं कूल्हे की मांसपेशियों में चोट लगी। उनकी मैदान पर वापसी की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।न्यूजीलैंड ने टी20 टीम में चैपमैन की जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और फॉल्क्स की जगह तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को शामिल किया है।न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर निराशा जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, “मार्क और जैक के चोटिल होने से मुझे बहुत दुख है। मैं दोनों के जल्द और सहज रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”उन्होंने आगे कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमें जोश और ब्लेयर के अनुभव का लाभ उठाने का मौका मिल रहा है। मुझे पता है कि दोनों इस सीरीज में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह एक शानदार टी20 सीरीज होने जा रही है।”भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…