द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में की 865 करोड़ की जब्ती

नई दिल्ली : चुनाव आयोग की ओर से जारी सख्ती के चलते तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले अब तक कुल 865 करोड़ रुपये की नकदी एवं अवैध सामग्री की जब्ती की जा चुकी है। दोनों राज्यों में 17 अप्रैल…

Ragwendra P Singh
April 17, 2026
2 min read
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में की 865 करोड़ की जब्ती

नई दिल्ली : चुनाव आयोग की ओर से जारी सख्ती के चलते तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले अब तक कुल 865 करोड़ रुपये की नकदी एवं अवैध सामग्री की जब्ती की जा चुकी है।

 

दोनों राज्यों में 17 अप्रैल तक कुल मिलाकर 99 करोड़ रुपये नकद, 32 लाख लीटर 84 करोड़ रुपये की शराब, 174 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 159 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 350 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं।

 

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मतदान को हिंसा, भय और लालच से मुक्त रखने के लिए कई उपाय किए गये हैं । इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और शिकायतों को त्वरित निपटान किया जा रहा है।

 

आयोग की ओर से 5011 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की गई है। इसमें पश्चिम बंगाल में 2,728 और तमिलनाडु में 2,283 शामिल हैं। इसके अलावा दोनों राज्यों में 5,363 निरीक्षण टीम तैनात की गई है।

 

आयोग के अनुसार 26 फरवरी को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के सक्रिय होने के बाद 17 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बड़ी मात्रा में नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु तथा अन्य वस्तुओं की जब्ती की गई।

 

पश्चिम बंगाल में 21 करोड़ रुपये नकद, 31 लाख लीटर शराब (81 करोड़ रुपये मूल्य), 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 54 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं तथा 172 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गईं। कुल जब्ती 427 करोड़ रुपये रही।

 

वहीं तमिलनाडु में 78 करोड़ रुपये नकद, 97 हजार लीटर शराब (3 करोड़ रुपये मूल्य), 74 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 105 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं तथा 178 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गईं। कुल जब्ती 438 करोड़ रुपये रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…