चुनाव 26 : सिलीगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। इसी बीच निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दार्जिलिंग जिले के कई…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। इसी बीच निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दार्जिलिंग जिले के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और चल रही मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा किया। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रबंधन और उत्सव जैसे माहौल की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल ने मतदान केंद्रों पर वेब प्रसारण व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, पेयजल, छाया, बैठने की सुविधा तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजामों की भी प्रशंसा की। आयोग ने बताया कि इन व्यवस्थाओं को न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओं के रूप में सुनिश्चित किया गया है।
निर्वाचन आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2026 के तहत 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल पहुंचा है। इसमें नामीबिया, जॉर्जिया, नेपाल, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड, केन्या तथा अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं। आयोग के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की श्रेष्ठ चुनावी व्यवस्थाओं का प्रदर्शन करना और विश्व के चुनाव प्रबंधन संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाना है।
उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अपने गृह क्षेत्र नंदीग्राम में विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के चुनावों में मतदान से पहले ही मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं होती थीं, लेकिन इस बार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण ऐसी गतिविधियों पर रोक लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे दिन मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होगा।
शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। भवानीपुर सीट पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि नंदीग्राम में आज वोटिंग हो रही है।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने सुबह मतदान किया और बाद में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा शुरू किया। अब तक अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण बताया गया है, जबकि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में और अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल में मतदान के बाद शांतिपूर्वक चुनाव की उम्मीद जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
