चिन्नास्वामी में आरसीबी की सीजन की पहली जीत, राजस्थान को 11 रन से हराया
बीएस राय: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आखिरकार अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। शुक्रवार को खेले गए इस हाई वोल्टेज मैच में RCB ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हरा…

बीएस राय: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आखिरकार अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। शुक्रवार को खेले गए इस हाई वोल्टेज मैच में RCB ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हरा दिया। यह जीत न सिर्फ पॉइंट्स टेबल के लिहाज से अहम रही, बल्कि टीम के लिए आत्मविश्वास के लिहाज से भी काफी अहम साबित हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने शानदार शुरुआत की। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को मजबूत आधार दिया और पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। सातवें ओवर में सॉल्ट (26 रन) के आउट होने के बाद कोहली को देवदत्त पडिक्कल का साथ मिला और दोनों ने मिलकर पारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे इसके अलावा टिम डेविड (23 रन) और जितेश शर्मा (नाबाद 20 रन) ने भी टीम को 205 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने संतुलित शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल (49 रन) और ध्रुव जुरेल (47 रन) ने टीम को जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन मध्यक्रम में जल्दी विकेट गिरने से रन गति प्रभावित हुई।
19वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया, जब जोश हेजलवुड ने महज 1 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हेजलवुड की सटीक लाइन और लेंथ के आगे राजस्थान के बल्लेबाज पस्त नजर आए। उन्होंने कुल 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए और 'मैन ऑफ द मैच' के प्रबल दावेदार बने।
आखिरी ओवर में जब राजस्थान को 17 रनों की जरूरत थी, तब गेंदबाजी की कमान यश दयाल के हाथों में थी। उन्होंने न सिर्फ दबाव को संभाला बल्कि सिर्फ 5 रन देकर एक विकेट भी लिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने आरसीबी को सीजन की पहली जीत दिलाई। गेंदबाजों का जलवा बैंगलोर के लिए हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं, क्रुणाल पंड्या ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को एक-एक विकेट मिला। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
