समाचार पोर्टल

चारधाम यात्रा पुनः शुरू, यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील

देहरादून : उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गई चारधाम यात्रा को मंगलवार से पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा…

Ragwendra P Singh
July 21, 2026
2 min read
चारधाम यात्रा पुनः शुरू, यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील

देहरादून : उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गई चारधाम यात्रा को मंगलवार से पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया।

 

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि यात्रा के दौरान किसी स्थान पर भारी वर्षा,भूस्खलन या अन्य कारणों से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो जाए, तो वे प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें और प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाएगी।

 

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…