चार दिवसीय टोक्यो दौरे पर पहुंचे एमपी के सीएम मोहन यादव, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
टोक्यो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जापान के टोक्यो शहर पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है। एमपी के सीएम मोहन…

टोक्यो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जापान के टोक्यो शहर पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है।
एमपी के सीएम मोहन यादव का टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने मोहन यादव को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया।
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जापान दौरे की वीडियो को भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, नमस्ते जापान! मुझे जापान में हमारे जीवंत भारतीय समुदाय से भव्य और पारंपरिक स्वागत पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसमें औपचारिक तिलक और पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई। इस यात्रा के दौरान मैं अग्रणी उद्योगपतियों के साथ सार्थक आमने-सामने चर्चा करने और उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए उत्सुक हूं।
जापान में भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान पहुंचे। राजदूत सिबी जार्ज ने उनका स्वागत किया।
सीएम मोहन यादव की यात्रा का उद्देश्य प्रमुख जापानी उद्योगपतियों से जुड़ना और उन्हें एमपी में फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करना है। उद्योग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में जापान और मध्य प्रदेश के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर उनकी बैठकों का फोकस रहेगा।
अपनी जापान यात्रा से पहले उन्होंने कहा था कि प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से मैं जापान जा रहा हूं। इस दौरान जापान की उन्नत तकनीक के साथ वहां के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आइए, मध्य प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
