द इंडियन व्यू

चतुर्थ शिवानी कप कराटे चैंपियनशिप नौ नवंबर को

लखनऊ। लखनऊ के विभिन्न स्कूलों व क्लबों के कराटे खिलाड़ियों के लिए अपने हुनर को दिखाने का मौका 9 नवंबर को होने वाली चतुर्थ शिवानी कप कराटे चैँपियनशिप में मिलेगा। कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
1 min read

लखनऊ। लखनऊ के विभिन्न स्कूलों व क्लबों के कराटे खिलाड़ियों के लिए अपने हुनर को दिखाने का मौका 9 नवंबर को होने वाली चतुर्थ शिवानी कप कराटे चैँपियनशिप में मिलेगा।

कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन चौक स्टेडियम में होगा।

चैंपियनशिप के बारे में शिवानी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ सुधीर दुबे ने बताया कि एक दिवसीय इस चैंपियनशिप में 46 स्वर्ण, 46 रजत व 92 कांस्य सहित कुल 184 पदक पर दांव पर होंगे।

साभार : गूगल

चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर व कैडेट आयु वर्ग में काता के 12 सहित कुमिते के 34 भार वर्गो में स्पर्धाएं होंगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न. 7007692344 पर संपर्क कर सकते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।