घर में आग लगाकर चोरों ने उड़ाई हज़ारों की नकदी औऱ सोने के गहने
शिमला : शिमला जिले की ठियोग तहसील के गांव जगोड़ा में चोरों ने एक बंद मकान की ऊपरी मंजिल से नकदी, सोने के गहने औऱ अन्य सामान चुराने के बाद चोरों ने घर को आग लगा दी और फरार हो गए। आग बुझाने के बाद सामने आया कि घर से 65…

शिमला : शिमला जिले की ठियोग तहसील के गांव जगोड़ा में चोरों ने एक बंद मकान की ऊपरी मंजिल से नकदी, सोने के गहने औऱ अन्य सामान चुराने के बाद चोरों ने घर को आग लगा दी और फरार हो गए। आग बुझाने के बाद सामने आया कि घर से 65 हज़ार की नकदी, सोने के गहने और इनवर्टर चोरी हो गया है।
मकान मालिक जय चंद पुत्र स्वर्गीय उडिया राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को किसी काम से शिमला गए हुए थे और इस दौरान घर बंद था। उसी समय मकान की ऊपरी मंजिल में आग भड़क उठी। हैरानी की बात यह रही कि आग लगने के वक्त कमरा अंदर से लॉक था, जबकि घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है।
गांव वालों ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। आग बुझाने के बाद देखा गया कि संदूक से 65 हजार रुपये नकद (500-500 रुपये के नोट), दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की चैन, सीने का ब्रेसलेट, एक अंगूठी और घर में रखा इनवर्टर चोरी हो गया है। इसके अलावा बिजली चोरी की भी बात सामने आई है।
मकान मालिक जय चंद का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत चोरी की वारदात हो सकती है। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगाई होगी।
घटना के बाद ठियोग पुलिस थाना में मुकदमा संख्या 75/27 बीएनएस की धारा 331(4), 305(a), 326(1), 324(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस चोरी और आगजनी की घटना का पूरा सच सामने लाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
